Friday, January 2, 2015

Zindagi

आजकल ज़िन्दगी चैनेल पर कुछ बहुत ही अच्छे प्रोग्राम आ रहे हैं। मैं आजकल ज़िन्दगी चैनल फॉलो  रही  हूँ  . हर सीरियल में कुछ मैसेज है। सास बहु के पचड़ों से दूर मिट्टी  की खुशबु देती धारावहिक दिल को सुकून देती है।इन धारावाहिको को देख कर ऐसा महसूस होता है कि पाकिस्तान और हिंदुस्तान दोनों की मिटटी की खुशबू की सुगंध एक सी ही है। हमारी समस्यायें  भी एक सी है ,और तो और हमारे सोंचने का तरीका भी एक सा ही है। काश हमारे बीच ये सरहद की दीवार न होती।
                       क्या खूब किरण खेर जी ने कहा है  ....... " चाँद सरहद के इस पार से देखें या उस पार से क्या फर्क पड़ता है "

Saturday, September 21, 2013

archana's tips for dengue and viral fever....

Nowadays people are really worried about dengue and viral fever. Some home remedies help in facing such diseases vectors  ...
If you are suffering from viral fever or dengue, drinking the residue of boiled Giloy leaves can be of considerable amount of help .... Giloy cards are cheap and also easily available. .... Giloy leaves are important to increase the platelets as that is what effects our system the most in dengue. ....... During the change of seasons, these steps are extremely essential as it can easily save you from dengue and viral fever.

Sunday, April 21, 2013

सेहत के लिए कुछ अच्छी बातें .......
1 .....रोज़ सुबह  उठकर गर्म पानी पियें
2 .....पानी के साथ आंवला - अलोविरा के जूस चार-चार चम्मच मिक्स करके लें
3 ......जिनको मधुमेह की शिकायत है उन्हें मेथी के पाउडर एक चम्मच सुबह लेना चाहिए
4 .....खाना खाने के बाद गर्म पानी जरुर पियें पाचन अच्छा होगा
5 .....रात को सोते समय सरसों के तेल से तलुयों में मालिश करें 

Saturday, April 20, 2013

घरेलु नुस्खे .....
1 .आजकल  लोग मोटापे से बहुत ही ज्यादा परेशांन  रहते हैं ........इसके लिए रोज़ सुबह उठकर चार चम्मच अलोविरा जूस गर्म पानी के साथ लेने से मोटापा कम होता है
2 .एक इंच दालचीनी को आधे कप पानी में उबालकर शहद के साथ लेने से भी मोटापा कम होता है
3 .एक चम्मच त्रिफला पाउडर को रात को सोते समय गर्म पानी से लेने से भी मोटापा कम होता है
4 .दि न को खाना खाने  और रात को खाना खाने के बाद एक गिलास खूब गर्म पानी को धीरे-धीरे पीयें इससे भी मोटापा कम होता है ...

Friday, April 19, 2013

ठेकुआ .....बिहार की एक बहुत ही प्रचलित और स्वादिष्ट व्यंजन ....
सामग्री .....
आटा ......500 ग्राम
घी ...........500 ग्राम
गुड़ ..........250 ग्राम
शुगर .......100 ग्राम
काजू .......5 दाने बादाम .....10 दाने
छोटी इलाइची ....5
सौंफ .....50 ग्राम
गोला ......50 ग्राम
           सबसे पहले शुगर ,काजू ,बादाम ,सौंफ ,गोला ,छोटी इलाइची को दरदरा सा मिक्सी में पीस लेंगे ...
           गुड को आधे कप पानी में भिगो देंगे जिससे गुड पिघल जाये .......
आटे में 100 ग्राम घी मोयन डालकर अच्छी तरह मिक्स करेंगे ....फिर आटे   में सारी पीसी हुई सामग्री डालकर  
अच्छी तरह से मिक्स कर लेंगे ........अब गुड मिले हुए पानी को डालकर आटे को गुन्देंगे ......आटे को कड़ा गुन्दना  है इसलिए थोडा-थोड़ा पानी डालकर गुनदेंगे ...अब हमारा आटा तैयार है .....
                                     अब इस आटे की लोई बनाकर सांचे में रखकर ठेकुआ बना लेंगे अगर सांचे न हो तो किसी भी प्लेट या बेलकर कोई भी शेप दे सकते हैं .......

                         अब फ्राइंग पैन में घी गर्म करके  एकदम धीमी आंच पर फ्राई करेंगे .......लीजिये गरमागरम
ठेकुआ तैयार है ....इसे फ्रीज़ में ना रखे .......10 -15 दिनों तक ख़राब नहीं होगा ......;D 

Monday, March 18, 2013

कचालू ..........गर्मी के दिनों के लिए एक लज्ज़तदार व्यंजन
कचालू बनाने की सामग्री .....
उबले हुए आलू ......2
दही ........२ कप
कटा हुआ हरा धनियाँ .........२ बड़े चम्मच
बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च ....१ चम्मच
भुना हुआ धनियाँ --जीरा पाउडर ......२ टेबल स्पून
ब्लैक साल्ट ........१/2 स्पून
नमक स्वादनुसार
सबसे पहले आलू को गोल -गोल काट लेंगे .......फिर दही को अच्छी तरह फेंट कर सारी सामग्री को दही में मिक्स कर लेंगे .........फिर आलू को उसमें डाल देंगे .......करीब आधे घंटे तक फ्रीज़ में रखने के बाद सर्व करें ...........:)

Tuesday, March 5, 2013

लिट्टी ............बनाने का एक और तरीका ......
सामग्री .....
चने की सत्तू .......२ क/२ टोरी
बारीक़ कटा हुआ प्याज़ ........२ स्पून
बारीक़ कटा हुआ हरा धनियाँ ........२ स्पून
बरी कटा हुआ लहसन .........२ स्पून
बारीक़ कटा हुआ अदरख ......२ स्पून
बारीक़ करा हुआ हरी मिर्च ...1 स्पून
अजवायन ........आधी स्पून
कलोंजी ....आधी स्पून
काला नमक .........एक स्पून
दो निम्बू का रस
सरसों का तेल ......२ स्पून
पानी .......आधी कप
नमक ......स्वादनुसार
सत्तू को एक बड़े बर्तन में लेकर सारी सामग्री को उसमें मिलाकर अच्छा सा मिक्स तैयार कर लेंगे .............अब ३-४ कटोरी गेहूं के आटे में स्वादनुसार नमक डालकर मुलायम गूंद लेंगे .........अबइसकी छोटी -छोटी लोई बनाकर सत्तू को इसमें भर कर बाटी जैसे बनायेंगे ........
                            अब एक पतीले में पानी उबलने के लिए रखंगे जब पानी उबलने लगे तब लिट्टी को उबलते पानी में करीब पांच मिनट के लिए उबालेंगे ........चार -पांच लिट्टियों को एक साथ उबाल सकते हैं ........इस तरह साड़ी लिट्टियों को उबाल लेंगे ...
               अब एक कडाही में वेजिटेबल आयल डालकर गर्म करेंगे फिर सारी उबली हुई लिट्टियों को डीप  फ्राई कर लेंगे ........उबली हुई लिट्टी बहुत कम तेल सोखती हैं ......लीजिये गर्म -गर्म लिट्टी तैयार है इसे बैगन का चोखा और हरी धनियाँ की चटनी के साथ परोसें .....:)