Wednesday, January 7, 2015

Akhnd Jyoti se !!


सूर्य का प्रकाश लेकर  किरणें  चली। एक कीचड़ में गिरी तो दूसरी पास उग रहे कमल के फूल पर। जो किरण कमल पर गिरी ,वह दूसरी से बोली " देखो !जरा दूर ही रहना।  मुझे छूकर अपवित्र न कर देना " कीचड़ वाली किरण सुनकर हंसी और बोली - बहन ! जिस सूर्य का प्रकाश लेकर हम  दोनों चली हैं उसे सारे संसार में अपना प्रकाश भेजने में संकोच नहीं है तो ये आपस में मतभेद कैसा? और फिर यदि हम ही इस कीचड़ को नहीं सुखायेंगी तो इस पुष्प को उपयोगी खाद कैसे मिल सकेगी ? दूसरी किरण अपने दंभ पर लज्जित हो सकती थी।  
आस्था  एक ऐसी चीज़ होती है जो शायद जीने के लिए बहुत जरुरी होता है। आस्था किसी से भी कहीं भी और कोई भी जगह से हो सकती है  …… ज़िन्दगी में कुछ ऐसे भी मोड़ भी आते है जब कोई राह नज़र नहीं आती तब शायद कोई आस्था ही हमें हिम्मत देती है.
.......... आज कल भागती दौड़ती में जब सब कुछ थम सा जाता है तो ऐसा लगता ही जैसे ज़िन्दगी ही रुक गई है। हम बस उस भागती ज़िन्दगी का ही हिस्सा बने रहना चाहते हैं।  

Friday, January 2, 2015

Zindagi

आजकल ज़िन्दगी चैनेल पर कुछ बहुत ही अच्छे प्रोग्राम आ रहे हैं। मैं आजकल ज़िन्दगी चैनल फॉलो  रही  हूँ  . हर सीरियल में कुछ मैसेज है। सास बहु के पचड़ों से दूर मिट्टी  की खुशबु देती धारावहिक दिल को सुकून देती है।इन धारावाहिको को देख कर ऐसा महसूस होता है कि पाकिस्तान और हिंदुस्तान दोनों की मिटटी की खुशबू की सुगंध एक सी ही है। हमारी समस्यायें  भी एक सी है ,और तो और हमारे सोंचने का तरीका भी एक सा ही है। काश हमारे बीच ये सरहद की दीवार न होती।
                       क्या खूब किरण खेर जी ने कहा है  ....... " चाँद सरहद के इस पार से देखें या उस पार से क्या फर्क पड़ता है "

Saturday, September 21, 2013

archana's tips for dengue and viral fever....

Nowadays people are really worried about dengue and viral fever. Some home remedies help in facing such diseases vectors  ...
If you are suffering from viral fever or dengue, drinking the residue of boiled Giloy leaves can be of considerable amount of help .... Giloy cards are cheap and also easily available. .... Giloy leaves are important to increase the platelets as that is what effects our system the most in dengue. ....... During the change of seasons, these steps are extremely essential as it can easily save you from dengue and viral fever.

Sunday, April 21, 2013

सेहत के लिए कुछ अच्छी बातें .......
1 .....रोज़ सुबह  उठकर गर्म पानी पियें
2 .....पानी के साथ आंवला - अलोविरा के जूस चार-चार चम्मच मिक्स करके लें
3 ......जिनको मधुमेह की शिकायत है उन्हें मेथी के पाउडर एक चम्मच सुबह लेना चाहिए
4 .....खाना खाने के बाद गर्म पानी जरुर पियें पाचन अच्छा होगा
5 .....रात को सोते समय सरसों के तेल से तलुयों में मालिश करें 

Saturday, April 20, 2013

घरेलु नुस्खे .....
1 .आजकल  लोग मोटापे से बहुत ही ज्यादा परेशांन  रहते हैं ........इसके लिए रोज़ सुबह उठकर चार चम्मच अलोविरा जूस गर्म पानी के साथ लेने से मोटापा कम होता है
2 .एक इंच दालचीनी को आधे कप पानी में उबालकर शहद के साथ लेने से भी मोटापा कम होता है
3 .एक चम्मच त्रिफला पाउडर को रात को सोते समय गर्म पानी से लेने से भी मोटापा कम होता है
4 .दि न को खाना खाने  और रात को खाना खाने के बाद एक गिलास खूब गर्म पानी को धीरे-धीरे पीयें इससे भी मोटापा कम होता है ...

Friday, April 19, 2013

ठेकुआ .....बिहार की एक बहुत ही प्रचलित और स्वादिष्ट व्यंजन ....
सामग्री .....
आटा ......500 ग्राम
घी ...........500 ग्राम
गुड़ ..........250 ग्राम
शुगर .......100 ग्राम
काजू .......5 दाने बादाम .....10 दाने
छोटी इलाइची ....5
सौंफ .....50 ग्राम
गोला ......50 ग्राम
           सबसे पहले शुगर ,काजू ,बादाम ,सौंफ ,गोला ,छोटी इलाइची को दरदरा सा मिक्सी में पीस लेंगे ...
           गुड को आधे कप पानी में भिगो देंगे जिससे गुड पिघल जाये .......
आटे में 100 ग्राम घी मोयन डालकर अच्छी तरह मिक्स करेंगे ....फिर आटे   में सारी पीसी हुई सामग्री डालकर  
अच्छी तरह से मिक्स कर लेंगे ........अब गुड मिले हुए पानी को डालकर आटे को गुन्देंगे ......आटे को कड़ा गुन्दना  है इसलिए थोडा-थोड़ा पानी डालकर गुनदेंगे ...अब हमारा आटा तैयार है .....
                                     अब इस आटे की लोई बनाकर सांचे में रखकर ठेकुआ बना लेंगे अगर सांचे न हो तो किसी भी प्लेट या बेलकर कोई भी शेप दे सकते हैं .......

                         अब फ्राइंग पैन में घी गर्म करके  एकदम धीमी आंच पर फ्राई करेंगे .......लीजिये गरमागरम
ठेकुआ तैयार है ....इसे फ्रीज़ में ना रखे .......10 -15 दिनों तक ख़राब नहीं होगा ......;D