Thursday, January 31, 2013

दही चिकेन .............
यह एक बहुत ही कम मसाले में बनाने वाला तथा बगैर तेल के बनाने वाला डिस है
सामग्री ...........
चिकेन ......500 ग्राम मीडियम पीस में कटा हुआ
दही .......500 ग्राम
गर्म मसाला ......एक टेबल स्पून
लहसन पेस्ट .........एक टी स्पून
अदरख पेस्ट ........एक टी स्पून
नमक स्वादनुसार
चिकेन को अच्छी तरह धोने के बाद सारी सामग्री को इसमें मिक्स कर देंगे .......फिर सारी सामग्री को गर्म कड़ाही  में डालेंगे ........एक बार उबल आ जाने के बाद गैस को बिल्कुल धीमा कर देंगे .......तबतक पकाएंगे जबतक सारा पानी न सुख जाये ..............लीजिये एक बहुत ही स्वादिष्ट लो  कलोरी  चिकेन  तैयार है ......गर्मागर्म परोसें  :)
मिक्स पकौड़ा ..............
मिक्स पकौड़ा बनाने के लिए सामग्री ...........
चावल ................एक कटोरी
चने की दाल ........एक कटोरी
लहसन-अदरख पेस्ट .......एक टेबल स्पून
कटा हुआ हरा धनियाँ ...........एक कटोरी
3-4 हरी मिर्च ........बारीक़ कटी हुई
2 प्याज़ ........बारीक़ कटा हुआ
2 बड़े आलू ......उबले हुए
नमक ........स्वादनुसार
तलने के लिए तेल
                               पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले चावल और चने की दाल को 2 घंटे भिगोने के बाद मिक्सी में पीस लेंगे जैसे दोसे का बैटर बनाते हैं ..........अब इस बैटर में सारी ऊपर लिखी सामग्री को मिक्स कर लेंगे .......आलू को टुकडे कर के उसे भी मिक्स कर लेंगे ............अब फ्राइंग पैन में तेल गर्म करके पकोड़ों को तलेंगे ...........इस तरह से बनाने से पकोड़े काफी क्रिस्प बनेंगे ...........लीजिये गर्मागर्म पकौड़े तैयार हैं ......धनियाँ की चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें ........... :)

Wednesday, January 30, 2013

 जंगली मटन बनाने के लिए
मटन .......500 ग्राम
दही .........500 ग्राम
गर्म मसाला पाउडर ........एक बड़ा चम्मच
लहसन पेस्ट 1/2 चम्मच
अदरख पेस्ट 1/2 चम्मच
नमक ......स्वादनुसार
लाल मिर्च पाउडर .....1 चम्मच
                          मटन को अच्छी तरह धो कर सारी सामग्री को उसमें मिक्स कर लेंगे ..........अब मटन को कुकर में डालकर एक सीटी देने तक पकाएंगे फिर कुकर को खोलकर  मटन को धीमी आंच पर ढक्कन लगा कर तब तक पकाएंगे जब तक सार पानी न सुख जाये .........ये बिलकुल भुना मटन की तरह बन जायेगा .............
इसे हम स्टार्टर की तरह पेश कर सकते हैं ................इस मटन को बनाने में आयल बिलकुल डालने की जरुरत नहीं है ............लीजिये एक आयल फ्री मटन तैयार है ....... :)
कटहल के कटलेट बनाने के लिए सामग्री .........
कटहल छीले हुए और छोटे -छोटे पीस में कटे हुए ..........500 ग्राम
आलू .......250 ग्राम
चावल .........आधी कटोरी
चने की दाल .......आधी कटोरी
लहसन-अदरख पेस्ट ..........एक चम्मच
गर्म मसाला पाउडर ........एक चम्मच
कटा हुआ हरा धनियाँ ...........1/2 कटोरी
तलने के लिए refind आयल 250 ग्राम
स्वादनुसार नमक
सबसे पहले चावल और चने की दाल  को एक घंटा भिगो कर मिक्सी में पीस लेंगे
कटहल और छीले हुए आलू को कुकर में 15-20 मिनट उबल लेंगे ............फिर कुकर को खोल कर पानी छान लेंगे  जब कटहल और आलू थोडा ठंढा हो जाये तो उसे हाथों से मिक्स कर लेंगे .......अब उसमें चावल-दल का बैटर ,लहसन- अदरख पेस्ट ,गर्म मसाला ,नमक ,हरा धनियाँ सब कुछ अच्छी तरह से मिक्स कर लेंगे ............
                                      फिर तेल गर्म करके कटलेट तल लेंगे ........लीजिये एक शानदार स्नाक्स रेडी है ....... :)

Tuesday, January 29, 2013

आंवले का आचार बनाने के लिए ...........250 ग्राम आंवले को एक कप पानी डालकर कुकर में एक  सीटी  तक पकयेगे .........फिर कुकर को खोलकर आंवले को निकाल कर उसमें से बीज निकल देंगे .......अब उसमें नमक, काला नमक, अजवैन , कलौंजी ,2-3 चम्मच सरसों का तेल डालेंगे ............इस आचार को 15- 20 दिनों तक रख सकते हैं ..........:)

???

हम इतने लकीर के फकीर क्यूँ हैं ........आज कोर्ट में फैशला आया की डेल्ही गैंग रेप के एक आरोपी को नाबालिग साबित कर दिया गया है ..............नाबालिक का क्या मतलब है ? जब एक आदमी इतना क्रूर हो सकता है फिर नाबालिग होने का क्या मतलब है ...........हमारी सरकार  अब ये सोंचना चाहिए की इस तरह का कोई आदमी सजा के बाद जोकि अब काफी कम मिलने वाली है 'वो समाज के लिए कितना घातक हो  सकता है ................????

Wednesday, January 23, 2013

daal pudi

दाल पुड़ी बनाने के किये सामग्री
चना दाल ........एक कटोरी
जीरा ....1/2 टेबल स्पून
हल्दी .........1/2  "
हींग 1/2  ..........  "
लाल मिर्च पाउडर 1/2... "
नमक स्वादनुसार
गेहूं आटा .........2 कटोरी
घी 100 ग्राम
कुकर में थोडा सा तेल डालकर  थोडा गर्म करेंगे फिर उसमें हींग और साबुत जीरा डालेंगे .........उसके बाद उसमें चने की दाल डाल कर आधा कटोरी पानी डालकर दो सीटी  देने तक पकाएंगे .............फिर कुकर को खोलकर अगर पानी बचा हो तो उसे सुखा लेंगे ...........अब दाल को ठंढ़ा होने के बाद मिक्सी में पीस लेंगे ...............फिर उसमें नमक ,लाल मिर्च पावडर  डालकर दाल तैयार कर लेंगे ...........
                      अब आटे  में थोडा सा नमक डालकर मुलायम गुंद लेंगे ...........आटे की लोई बनाकर उसमें दाल भरकर छोटो-छोटी पुरियां बना लेंगे अब इसे डीप फ्राई भी कर सकते है या तवे पर पराठे की तरह सेंक भी सकते हैं .............गर्मागर्म आलू की सब्जी या सीताफल की सब्जी के साथ परोसें  :)