Monday, March 18, 2013

कचालू ..........गर्मी के दिनों के लिए एक लज्ज़तदार व्यंजन
कचालू बनाने की सामग्री .....
उबले हुए आलू ......2
दही ........२ कप
कटा हुआ हरा धनियाँ .........२ बड़े चम्मच
बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च ....१ चम्मच
भुना हुआ धनियाँ --जीरा पाउडर ......२ टेबल स्पून
ब्लैक साल्ट ........१/2 स्पून
नमक स्वादनुसार
सबसे पहले आलू को गोल -गोल काट लेंगे .......फिर दही को अच्छी तरह फेंट कर सारी सामग्री को दही में मिक्स कर लेंगे .........फिर आलू को उसमें डाल देंगे .......करीब आधे घंटे तक फ्रीज़ में रखने के बाद सर्व करें ...........:)

Tuesday, March 5, 2013

लिट्टी ............बनाने का एक और तरीका ......
सामग्री .....
चने की सत्तू .......२ क/२ टोरी
बारीक़ कटा हुआ प्याज़ ........२ स्पून
बारीक़ कटा हुआ हरा धनियाँ ........२ स्पून
बरी कटा हुआ लहसन .........२ स्पून
बारीक़ कटा हुआ अदरख ......२ स्पून
बारीक़ करा हुआ हरी मिर्च ...1 स्पून
अजवायन ........आधी स्पून
कलोंजी ....आधी स्पून
काला नमक .........एक स्पून
दो निम्बू का रस
सरसों का तेल ......२ स्पून
पानी .......आधी कप
नमक ......स्वादनुसार
सत्तू को एक बड़े बर्तन में लेकर सारी सामग्री को उसमें मिलाकर अच्छा सा मिक्स तैयार कर लेंगे .............अब ३-४ कटोरी गेहूं के आटे में स्वादनुसार नमक डालकर मुलायम गूंद लेंगे .........अबइसकी छोटी -छोटी लोई बनाकर सत्तू को इसमें भर कर बाटी जैसे बनायेंगे ........
                            अब एक पतीले में पानी उबलने के लिए रखंगे जब पानी उबलने लगे तब लिट्टी को उबलते पानी में करीब पांच मिनट के लिए उबालेंगे ........चार -पांच लिट्टियों को एक साथ उबाल सकते हैं ........इस तरह साड़ी लिट्टियों को उबाल लेंगे ...
               अब एक कडाही में वेजिटेबल आयल डालकर गर्म करेंगे फिर सारी उबली हुई लिट्टियों को डीप  फ्राई कर लेंगे ........उबली हुई लिट्टी बहुत कम तेल सोखती हैं ......लीजिये गर्म -गर्म लिट्टी तैयार है इसे बैगन का चोखा और हरी धनियाँ की चटनी के साथ परोसें .....:)

Saturday, February 16, 2013

परवल लज्जतदार ......
सामग्री .......
परवल .....250 g
प्याज़ ......2 कटे हुए
टमाटर ......2 कटे हुए
अदरख पेस्ट .......1/2 स्पून
लहसन पेस्ट .....1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर ....1/2 टी स्पून
धनियाँ पाउडर ......1/2 टी स्पून
गर्म मसाला पाउडर ......1 टी स्पून
नमक स्वादनुसार
तेल .....2 बड़े स्पून
सबसे पहले सारी सामग्री को (तेल छोड़कर ) अच्छी तरह मिक्स कर देंगे ........फिर कुकर में आधे कप पानी डालकर सारी सामग्री को एक स्टीम तक पकाएंगे फिर कुकर को तुरंत खोल देंगे .......अब एक कडाही में तेल गर्म करके सारी सामग्री को कुकर से निकलकर कडाही में डालेंगे .....धीमी आंच पर पानी सुखाने तक पकाएंगे ..........

Thursday, February 14, 2013

सूजी का चीला .......
सामग्री ......
सूजी ......1 कप
दही ....2 कप
बेसन ........2 बड़े चम्मच
बारीक़ कटा हुआ प्याज़ .......1/2 कप
बारीक़ कटा हरा धनियाँ ........1/2 कप
बारीक़ कटी हरी मिर्च ......2
अजवायन ..........1/2 टी स्पून
कलौंजी ......1/2 टी स्पून
नमक .......स्वादनुसार
तेल .......2 बड़े चम्मच
दही में सबसे पहले सूजी को मिलायेंगे जब सूजी अच्छी तरह मिक्स हो जाये तब उसमें बेसन डालकर मिलायेंगे .......अब तेल छोड़ कर बाकी सारी सामग्री को मिलायेंगे ........इस मिश्रण को करीब आधे घंटे तक छोड़ देंगे .........अब नॉन स्टिक फ्राइंग पैन में चीले बनायेंगे ........
लीजिये स्वादिष्ट चीले नाश्ते के लिए रेडी है ......... :)

Wednesday, February 13, 2013

धनियाँ --आंवला की चटनी
सामग्री ......
हरा धनियाँ ......200 ग्राम कटा हुआ
आंवला ..........200 ग्राम बीज निकालकर कटा हुआ
हरी मिर्च ..........4
अदरख .........1"
नमक .......स्वादनुसार
सरसों का तेल ........2 बड़े चम्मच
हरा धनियाँ और आंवले को अच्छी तरह धो लेंगे अब साडी सामग्री को ( सरसों का तेल छोड़ कर) मिक्सी में डालकर अच्छी तरह पीस लेंगे ...........अच्छी तरह से पीसने के बाद उसमें सरसों का तेल मिला देंगे ..........लीजिये चटनी तैयार है ........ :)

Egg curry

एग करी .........
सामग्री ........
अंडे ....4
प्याज़ .....2 बड़े और बारीक़ कटे हुए
टमाटर प्यूरी ........100 ग्राम
धनियाँ पाउडर .......2 स्पून
लाल मिर्च पाउडर ......1 स्पून
गर्म मसाला पाउडर .......2 स्पून
तेल .......2 बड़े चम्मच
बारीक़ कटा हुआ हरा धनियाँ ........1/2 कटोरी
नमक .......स्वादनुसार
सबसे पहले चारो अंडों को एक बड़े बोल में नमक डालकर अच्छी तरह फेंट लेंगे .......अब तवा गर्म करके इसके चीले जैसे बनाकर रोल कर लेंगे फिर इसे 2-2 " के टुकड़ों में काट लेंगे .......इसी तरह सारे घोल को बना लेंगे ...........अब कडाही गर्म करके इसमें प्याज़ डालेंगे ....जब प्याज़ गोल्डन ब्राउन हो जाये तब इसमें टमाटर,नमक ,धनियाँ पाउडर,लाल मिर्च पाउडर डालकर 3 मिनट के लिए धीमी आंच पर ढँक कर पकाएंगे ...........फिर ढक्कन हटाकर 5 मिनट तक इस मसाले को भूनेंगे ......अब इसमें 2 कप पानी डालकर ग्रेवी तैयार करके इसमें गर्म मसाला डालेंगे ..
गर्म मसाला डालने के बाद अण्डों को इसमें डालेंगे ....जब ग्रेवी उबलने लगे तो इसे 1 मिनट तक और पकाएंगे और कटा हुआ हरा धनियाँ डालेंगे ........... लीजिये एग करी तैयार है ......... :)

Tuesday, February 12, 2013

काले चने का शोरबा .........आयल फ्री ....
सामग्री ......
काला चना ........4-5 घंटे भिगेये हुए एक कटोरी
प्याज़ .....2 बड़े बारीक़ कटे हुए
टमाटर ........2 बड़े बारीक़ कटे हुए
हल्दी पाउडर ......1 टी स्पून
धनिया पाउडर .....1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर ......1 टी स्पून
गर्म मसाला पाउडर ......1 टी स्पून
साबुत ...दालचीनी ,2 बड़ी इलाइची ,2 लौंग
        अब कुकर में सबसे पहले काले चने को डालने के बाद टमाटर ,प्याज,सारे मसाले और नमक डालके 2 कटोरी पानी डालेंगे ........फिर कुकर को बंद करके 2 -3 सिटी देने तक पकाएंगे फिर आंच को एकदम धीमा कर देंगे और 5-7 मिनट तक पकाएंगे .......अब कुकर को खोलकर चने को अच्छी तरह मिक्स कर देंगे ...लीजिये काले चने का शोरबा तैयार है गर्मागर्म पुरियों के साथ परोसें ......... ;)