Saturday, February 2, 2013

भुना हुआ मटन कलेजी ( लीवर )..........
सामग्री ........
मटन कलेजी 500  ग्राम
हल्दी पावडर .........1 छोटा स्पून
प्याज़ ........ 5 बड़े और बारीक़ कटे हुए
लहसन पेस्ट ......1 छोटा स्पून
लहसन .....4-5 कली बारीक़ कटा हुआ
अदरख पेस्ट ......1 छोटा स्पून
लाल मिर्च पाउडर .......1 छोटा स्पून
धनिया पाउडर ..........1 छोटा स्पून
गर्म मसला पाउडर ............1 बड़ा स्पून
सिरका ( वेनेगर )...........2 बड़े स्पून
नमक ........स्वादनुसार
3-4 हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई
 हरा धनियाँ .........100 ग्राम बारीक़ कटा हुआ
  सरसों का तेल ........100 ग्राम
तेज पत्ता .......2
साबुत जीरा ..........10 ग्राम
                    कडाही को गर्म करके तेल डालेंगे .........जब तेल थोडा गर्म हो जाये तो उसमें साबुत जीरा ,तेज़ पत्ता डालकर आधा प्याज़ दाल देंगे ...........जब प्याज़ गोल्डन ब्राउन हो जाये तब उसमें लहसन ,अदरख पेस्ट ,हल्दी पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर ,धनियाँ पाउडर नमक डालकर
अच्छी तरह भूनेंगे अब उसमें कलेजी डालकर धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक भूनेंगे .........अब इसमें गर्म मसाला डालकर धीमी आंच पर ढंक कर 10 मिनट तक पकने देंगे .........अब इसमें आधा बचा हुआ प्याज़ ,बारीक़ कटा हुआ लहसन और हरी मिर्च ,बारीक़ कटा हरा धनियाँ और वेनेगर डालकर 5 मिनट तक पकाएंगे ...........
                गर्मागर्म मटन कलेजी तैयार है ............इसे रोटी ,पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं ....
               वैसे मैं इसे स्टार्टर के तौर  पर भी सर्व करती हूँ ..... :)

No comments:

Post a Comment