Saturday, February 2, 2013

mustered  fish.....
सामग्री .........
फिश .....1kg रोहू या कतला
लहसन पेस्ट .........2 टेबल स्पून
पीली सरसों .......50 ग्राम
खस-खस ....50 ग्राम
लालमिर्च पाउडर .....1 टेबल स्पून
हल्दी पाउडर ....1 टेबल स्पून
टमाटर .....4 भिल्के उतारे हुए
प्याज़ ....2 बारीक़ कटे हुए
कसूरी मेथी ....1 टेबल स्पून
सरसों का तेल ....100 ग्राम
नमक .....स्वादनुसार
 राई ........1 टी स्पून
साबुत लाल मिर्च .......2                           
                   सबसे पहले फिश को अच्छी तरह धोकर किसी जाली दार बर्तन में रखेंगे जिससे पानी सारा निकल जाए .........अब फिश में नमक,थोडा सा लहसन पेस्ट ,हल्दी डालकर 15 -20 मिनट छोड़ देंगे .......
15 - 20 मिनट के बाद फिश को सरसों के तेल में डीप फ्राई करेंगे ..........
                    ग्रेवी बनाने के लिए मसाले तैयार करेंगे .........इसके लिए टमाटर के छिलके उतार कर छोटे-छोटे पीस करके मिक्सी में डालेंगे ....अब सारे मसालों को जैसे हल्दी पाउडर,लाल मिर्च पाउडर ,लहसन पेस्ट ,पीली सरसों ,खस-खस को भी मिक्सी में डालकर पेस्ट बना लेंगे ...........अब कडाही में तेल गर्म करके राइ ,साबुत
लाल मिर्च डालकर बारीक़ कटा प्याज़ डालेंगे ....जब प्याज़ गोल्डन ब्राउन हो जाये तब उसमें सारे मसालों का पेस्ट डालके अच्छी तरह भूनेंगे ........इस मसाले को धीमी आंच पर तब तक भुनेगे जबतक मसाले तेल न छोड़ दे ......मसलों को भुनाने के बाद उसमें कसूरी मेथी डालकर 1 मिनट और भूनेंगे ....अब इसमें 3-4 कप पानी डालके एक उबाल आने के बाद उसमें फ्राई किया हुआ फिश डालेंगे .......1-2 मिनट ग्रेवी में उबाल आने के बाद गैस को बंद कर देंगे ............लीजिये musterd फिश तैयार है ...........बासमती चावल के साथ परोसें  ;)

No comments:

Post a Comment